फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मकान के ताले तोड़ 10 लाख के जेवर नकदी किए चोरी

विज्ञापन
फोटो13 चोरी की घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दौलत में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर करीब 10 लाख रुपये से अधिक के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव नगला दौलत निवासी सुमन देवी बुधवार की रात को खाना खाने के बाद परिजन के साथ कमरे में सोने के लिए चली गई थीं। देर रात किसी समय छत के रास्ते चोर घर में दाखिल हुए और कमरों में रखे बक्से और अलमारी के ताले तोड़ कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। बृहस्पतिवार सुबह जब सुमन जागीं तो कमरे में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। जानकारी होने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। चोर छह सोने की अंगूठी, सोने की चेन, मंगलसूत्र दो लाख से अधिक की नकदी आदि चोरी कर ले गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। चोरी की वारदात के बाद नगला दौलत के लोगों में चोरों की दहशत देखी गई। वहीं, चोरी की वारदात के बाद पुलिस के सुरक्षा दावों पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें