मैनपुरी। शासन के निर्देश पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने पांच तहसीलों की मरम्मत और रंगाई पुताई के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। भवनों की मरम्मत के लिए अनावासीय अनुरक्षण मद और आवासीय मद से 48 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की कर दी है।
अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग नुजहत परवीन ने बताया कि तहसील मैनपुरी, भोगांव, तहसील करहल, तहसील किशनी और तहसील घिरोर में आवश्यक मरम्मत, रिनोवेशन, एवं रंगाई पुताई का कार्य किया जाएगा। इसके लिए शासन से अनावासीय अनुरक्षण मद और आवासीय अनुरक्षण मद से 24-24 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 18 सितंबर तक टेंडर प्रक्रिया का पूरा किया जाना है। कार्यदायी संस्था नामित होते ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था को 60 दिन के अंदर मरम्मत का कार्य पूरा कराना होगा।