फोटो 24 शेखर सिरोही को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते रामकुमार तिवारी। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सुरेशचंद्र दीक्षित मेमोरियल ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को खेले मैच में सीजी स्पोर्ट्स ने द वॉरियर्स इलेविन को 50 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।द वॉरियर्स इलेविन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीजी स्पोर्ट्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाए। शेखर सिरोही ने नाबाद 40, ध्रुव तोमर ने 34 और अक्षत पांडेय ने 18 रनो की पारी खेली। वॉरियर्स इलेविन के रसेल ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स इलेविन 18.1 ओवर में 89 रन ही बना सकी। योगेश कश्यप ने 25, रसेल ने 15 और जयवर्धन सिंह ने 14 रन बनाए। सीजी के शेखर ने तीन और करन ने दो विकेट झटके।
ब्लॉक प्रमुख मनेश सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सीजी के शेखर सिरोही को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रामकुमार तिवारी ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग देवेश शर्मा और दीपक कौशिक ने, स्कोरिंग आरजू सक्सेना और मोहित ने, कमेंट्री अनुराग यादव, चेतन चतुर्वेदी, नीरज यादव और सुनील शुक्ला ने की।
इस दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष अमित दीक्षित, संयोजक विकास मिश्रा, उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित, एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, डॉ़ बीके सिंह, आलोक गुप्ता, अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे।