फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सुमन का कार्य मिला बेहतर, स्वास्थ्य विभाग ने दी क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड कुरावली के स्वास्थ्य उपकेंद्र पुनूपुरा पर तैनात स्वास्थ्य कार्यकत्री सुमन यादव को स्वास्थ्य विभाग ने क्लीन चिट दे दी है। चिकित्साधीक्षक कुरावली की रिपोर्ट के बाद सीएमओ ने माना है कि उनका नाम पूर्व की कार्रवाई में गलत तरीके से शामिल हो गया था। सुपरवाइजर सहित अन्य छह का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने 14 नवंबर को कुरावली और सुल्तानगंज विकास खंड में निरीक्षण किया था। इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी कुरावली पर बैठक की थी। बैठक में कुछ स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का लक्ष्य के सापेक्ष कम टीकाकरण पाये जाने और कमल सिंह को सुपरविजन में लापरवाही पर वेतन रोका गया था। कार्रवाई की रिपोर्ट में विभाग की गलती से सुमन कुमारी स्वास्थ्य कार्यकत्री उपकेंद्र पुनुपुरा (कुरावली) का भी नाम शामिल हो गया था। मामले में शिकायत के बाद सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी कुरावली से पुन: समीक्षा रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि चिकित्साधीक्षक कुरावली की रिपोर्ट में सुमन कुमारी स्वास्थ्य कार्यकत्री का कार्य उत्कृष्ट पाया गया। सुमन को विभाग ने क्लीन चिट दे दी है। शेष स्वास्थ्य कार्यकत्रियों रूबी, नेमा देवी, गुंजन राजपूत, कनक और मीरा देवी का लक्ष्य सापेक्ष टीकाकरण संतोषजनक न होने और कमल सिंह की ओर से सुपरविजन न किए जाने के कारण वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें