फोटो 7 एमपीएल के खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेते टीम फ्रेंचाइज और एमसीए पदाधिकार
- फोटो : samvad
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। सबसे महंगे खिलाड़ी इमरान खान बने, जिन्हें एकता क्रिकेट क्लब ने 5200 रुपये में खरीदा।
नीलामी में सभी छह फैंचाइज ने खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी-अपनी टीम बनाई है। नीलामी में आकाश सिंह को 3800 रुपये में मैनपुरी रॉस्टर ने, मुनीम जी सुपर किंग्स ने अमित यादव को 3450 रुपये में और आशीष यादव को नियति क्रिकेट क्लब ने 3150 रुपये में खरीदा।
एजे फिटनेस ने आकाश चौहान को 2900 रुपये, मैनपुरी रोस्टर ने हैदर अली को 2700 रुपये, मुनीम जी सुपर किंग्स ने आकाश पाल को 2650 रुपये, नियति क्लब ने हर्ष गुप्ता को 2050 रुपये, एजे फिटनेस ने वंश यादव को 2000 रुपये और रॉकफोर्ड वीसीसी ने अश्वनी यादव को 1950 रुपये देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
इस दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ़ बीके सिंह, विकास मिश्रा, देवेश चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, सुनील शुक्ला, मोहित प्रकाश सक्सेना, आरजू सक्सेना, नीरज यादव, मृदुल रायजादा आदि मौजूद रहे।