फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भाई ने ही की थी बहन की हत्या, तीन माह बाद खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी मानसिक रूप से बीमार महिला की हत्या सगे भाई ने गला घोंट कर की थी। 22 अक्टूबर को महिला का शव खेत किनारे पड़ा मिला था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। थाना एलाऊ क्षेत्र के अजीतगंज निवासी राधाबल्लभ मिश्रा की 40 वर्षीय पुत्री रूपम मिश्रा की शादी कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया बहादुरपुर में हुई थी। वह मानसिक रूप से बीमार थीं, उनका उपचार चल रहा था। 28 सितंबर को पति संजीव पत्नी रूपम को मायके छोड़ गए थे। 18 अक्तूबर की शाम रूपम लापता हो गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका तो गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


22 अक्तूबर 2025 को रूपम का शव एलाऊ गांव में एक खेत किनारे पड़ा मिला था। परिजन ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम में गला घोंट कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस जांच में पता चला की हत्या मृतका के सगे भाई विपिन मिश्रा ने की है।

शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, बताया कि बहन मानसिक रूप से बीमार थी। लोग ताने दिया करते थे। जिस वजह से 18 अक्तूबर को बहन से विवाद हुआ और उसके हाथों बहन की हत्या हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपनी की हत्या करने की बात कबूली है। आरोपी न्यायालय में पेश किया गया, वहां से आरोपी जेल भेजा गया।

पुलिस को करता रहा गुमराह
हत्या के बाद से ही आरोपी ने किसी की भी शक नहीं होने दिया। कि उसने ही बहन की हत्या की है। पुलिस ने कई बार उससे पूछताछ की लेकिन वह पुलिस को गुमराह करता रहा। कड़ाई से पूछताछ पर आखिर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें