फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मैपिंग में लटकी गोशालाओं की सीसीटीवी से निगरानी

विज्ञापन
फोटो 35 करहल की ग्राम पंचायत खजुरारा में उलटा लटका कैमरा। संवाद - फोटो : पथराव के बाद सर्विस रोड पर खड़ी रोडवेज बस। स्रोत संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। गोशालाओं में रखे गए गोवंश की निगरानी के लिए शासन ने सीसीटीवी कैमरे लगाकर जनपद स्तर पर निगरानी के निर्देश दिए थे। जिले में यह प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है। अभी तक कुल 52 गोशालाओं में से मात्र 42 में ही सीसीटीवी लग सके हैं। वहीं, जिन स्थानों पर सीसीटीवी लगे हैं उनकी मॉनीटरिंग के लिए मैपिंग का कार्य चल रहा है। अभी 50 प्रतिशत कैमरों की ही मैपिंग कराई जा सकी है। शासन की मंशा है कि गोशालाओं में बंद गोवंश को समय से चारा मिले। गोशालाओं में सर्दी और गर्मी से बचाव की उचित व्यवस्था हो। इस सबकी निगरानी के लिए जिले की सभी 52 गोशालाओं में एक महीने पहले छह-छह सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए गए थे। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार जिले में अब तक 52 में से 42 गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी मैपिंग का कार्य चल रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो अभी 50 प्रतिशत गोशालाओं में ही मैपिंग का कार्य पूरा हुआ है। वहीं, 10 गोशालाएं तो ऐसी हैं जहां अभी तक सीसीटीवी कैमरे लगाए भी नहीं गए हैं।
विज्ञापन


दृश्य नंबर-1
नगर पंचायत करहल की गोशाला में नहीं लग सका सीसीटीवी कैमरा
करहल। कस्बा में नगर पंचायत से कान्हा पशु आश्रय केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इस पशु आश्रय केंद्र में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। इस संबंध में जब ईओ लेखराज भारती से बात की तो उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कैमरा लगाया जाएगा। करहल विकासखंड के पांच गांव में गोशाला का संचालन हो रहा है। जिन पर सीसीटीवी कैमरा लगाये गए हैं। बीडीओ रुक्मिणी वर्मा ने बताया कि सभी कैमरों की मैपिंग का कार्य कराया जा चुका है।
-
दृश्य नंबर-2

केयर टेकर ही रहता है गायब, सॉलर सिस्टम सर्दियों में नहीं कर रहा काम
बरनाहल। विकासखंड क्षेत्र में दो गोशालाएं हैं। ग्राम पंचायत ढकपुरा स्थित गोशाला पर सीसीटीवी कैमरा तो लगा हुआ है लेकिन गोशाला पर तैनात केयरटेकर संजीत कुमार मौके पर नहीं रहता है। शनिवार को भी वह गोशाला में मौजूद नहीं थे। फोन पर बात की तो बताया कि वह बाहर है। सचिव आलोक कुमार से भी बात नहीं हो सकी। यहां गोशाला में अव्यवस्थाओं का अंबार है अपर्याप्त भोजन पानी से लेकर साफ सफाई का अभाव है गोवंशों की दयनीय स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

-
दृश्य नंबर- 3
विकास खंड बरनाहल की भगवतीपुर ग्राम पंचायत में स्थित गोशाला पर अभी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि शनिवार को ही सीसीटीवी कैमरा लगना था लेकिन किसी कारणवश नहीं लग सका। जल्द ही लगवा दिया जाएगा। यहां गोवंश की सुरक्षा के लिए टिनशेड बना हुआ है। शनिवार को गोवंश धूप में खड़े मिले।
-
जिले की कुल 52 गोशालाओं में से 42 में सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। इनकी मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। अधिकतर की मैपिंग हो चुकी है। जिन गोशालाओं में अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं वहां एक सप्ताह में लगवा दिए जाएंगे। निगरानी के लिए सीबीओ के कक्ष में मॉनीटरिंग सेल की स्थापना की गई है। यहां से गोशालाओं की निगरानी ऑनलाइन की जाएगी।
अजय कुमार, जिला विकास अधिकार/ उपायुक्त मनरेगा

फोटो 35 करहल की ग्राम पंचायत खजुरारा में उलटा लटका कैमरा। संवाद- फोटो : पथराव के बाद सर्विस रोड पर खड़ी रोडवेज बस। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें