मैनपुरी। एसआईआर के लिए चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी। जनपद में मौजूद 14 लाख से ज्यादा मतदाताओं में से अभी भी करीब 2 लाख से ज्यादा मतदाताओं के फॉर्म जमा नहीं हुए हैं। 1 दिन में यह सभी फॉर्म जमा करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।
जनपद में चार विधानसभा हैं, जिसमें मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल में कुल मतदाता की संख्या 1403413 है। 4 नवंबर से एसआईआर का कार्य शुरू हुआ था। जिले में मौजूद कुल मतदाताओं में से अब तक 1176002 मतदाताओं के फॉर्म जमा किए गए हैं। अभी भी 227411 मतदाताओं के फॉर्म जमा होना बाकी है। इसके अलावा फॉर्म जमा करने के बाद मतदाताओं की सूची का 2003 की सूची से मिलान किया जाना था, लेकिन इसमें भी अभी तक जनपद में 154876 फार्म की मैपिंग नहीं हुई है। ऐसे में प्रशासन के पास सिर्फ आज शुक्रवार का ही समय बचा है। ऐसे में संख्या ज्यादा होने के चलते मैपिंग और फॉर्म जमा होने का काम पूरा होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा।
जनपद में चार विधानसभा है जिसमें मैनपुरी में 352175, भोगांव में 349455, किशनी में 315856 और करहल में 385927 मतदाता है। करहल विधानसभा में सबसे ज्यादा 332535 मतदाताओं के फॉर्म जमा हुए हैं। वहीं सबसे कम किशनी विधानसभा में 274281 मतदाताओं के फॉर्म जमा हुए हैं। भोगांव में 292356 और मैनपुरी में 276830 मतदाताओं के फॉर्म जमा हुए हैं। वहीं एसआईआर फॉर्म की मैपिंग के मामले में मैनपुरी विधानसभा सबसे पीछे है, जहां 47249 लोगों की मैपिंग पर होना बाकी है। इसके बाद किशनी में 37305, भोगांव में 35641 और करहल में सबसे कम 34681 मतदाताओं की मैपिंग होनी बाकी है।