औंछा। थाना क्षेत्र के गांव नगला आंध्रा में शनिवार दोपहर शराब नशे में युवक ने धारदार हथियार से अपना ही गला काट लिया, जानकारी होने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। पुलिस को अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है।
गांव नगला आंध्रा निवासी 22 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ बड़े शराब का लती है, शनिवार दोपहर को किसी कारण के चलते उसने किसी धारदार हथियार से गला काट लिया। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। परिजन घायल शैलेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिकी उपचार के बाद पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। भाई सत्यवीर ने बताया कि भाई ने खुद ही गला काट लिया, इसके पीछे वजह की जानकारी उन्हें नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, युवक को सैफई रेफर किया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।