फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में पंजीकरण बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में अब अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों की टीमें गांव-गांव और घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित कर रही हैं। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे।
विज्ञापन

जनपद में 1909 परिषदीय विद्यालयों का संचालन हो रहा है। स्कूल चलो अभियान के पहले चरण में एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच जिलेभर में 16,533 नए बच्चों का पंजीकरण कराया गया था। इनमें कक्षा एक में 8956 और कक्षा छह में 5750 बच्चों का नामांकन किया गया। अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत एक जुलाई से हो चुकी है।
दूसरे चरण में ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है, जो अभी तक स्कूल नहीं पहुंचे हैं या किसी कारणवश नामांकन से वंचित रह गए हैं। विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षा विभाग के अधिकारी अभिभावकों से संवाद कर उन्हें सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध निशुल्क शिक्षा, पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही ड्रॉपआउट बच्चों को भी दोबारा विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण पूरी गंभीरता से चलाया जा रहा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों को नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी बच्चों का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

- सूर्यप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें