फोटो 16 डॉ. राम मोहन, सिटी कोऑर्डिनेटर।
मैनपुरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की कम्पार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 30 जून से शुरू हो चुके हैं, आवेदन आठ जुलाई रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे। नियमित विद्यार्थियों के आवेदन संबंधित विद्यालयों के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जबकि प्राइवेट अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 28 जुलाई को होगी।
सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राम मोहन ने बताया कि सभी संबद्ध विद्यालयों को पात्र विद्यार्थियों की ऑनलाइन सूची निर्धारित समय-सीमा के भीतर सीबीएसई पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि वे पात्र विद्यार्थियों को समय पर सूचना देकर आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी कराएं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षा में नियमित विद्यार्थी केवल एक विषय में ही कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने अंकों में सुधार के लिए केवल एक विषय में इम्प्रूवमेंट परीक्षा देने के पात्र होंगे।