फोटो 2 कुसमरा में पथ संचलन करते बाल स्वयं सेवक। संवाद
मैनपुरी। वीर बाल दिवस पर कुसमरा में रविवार को आरएसएस के नगर खंड के बाल कार्य विभाग ने बाल पथ संचालन का आयोजन किया। इसमें नगर खंड के बाल स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
पथ संचलन गुलजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर बाईपास रोड, बस अड्डा, सदर बाजार, यादव नगर चौराहा होते हुए निकाला गया। मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। जिला बाल कार्य प्रमुख रमाकांत ने कहा कि बाल दिवस खालसा पंथ के दशम गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने और उनके साहस को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इस मौके पर राहुल मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, किशोर गुप्ता, विकामिश्रा, विनोद चतुर्वेदी, आलोक अग्निहोत्री, पारस गुप्ता मौजूद रहे।