करहल। जैन इंटर कॉलेज के पास स्थित मकान में शनिवार शाम छत से गिरकर घायल हुए संविदा स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को अंतिम संस्कार पैतृक गांव अतिराजपुर जनपद इटावा में हुआ।
जनपद इटावा के गांव अतिराजपुर निवासी नितिन यादव (26) मेडिकल कॉलेज सैफई में संविदा पर स्वास्थ्यकर्मी थे। वह कस्बे में जैन इंटर कॉलेज के पास स्थित मकान में रह रहे थे।
शनिवार शाम को खाना खाने के बाद छत पर कुल्ला करने गए थे, तभी संतुलन बिगड़ने से वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव अतिराजपुर जनपद इटावा लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।