फोटो 25 प्रमुख जन गोष्ठी में बोलते डॉ रामकृष्ण। संवाद
बेवर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर किशनी, सुल्तानगंज, भोगांव और बेवर इकाई की प्रमुख जनगोष्ठी हुई। डॉ़ रामकृष्ण सह प्रांत शारीरिक प्रमुख ने संघ की सौ वर्ष की यात्रा का वर्णन कर देश के प्रति दिए गए योगदान पर चर्चा की।
उन्होंने सामाजिक भेदभाव से दूर रहकर समाज की तरक्की में संघ की विचारधारा को आगे ले जाने का आह्वान किया। आने वाले समय में संघ ने समाज को पंच परिवर्तन का मूल मंत्र दिया। इसमें अपना कुटुंब कैसा हो। अपना समरस समाज कैसा हो। अपना पर्यावरण कैसा हो। नागरिक कर्तव्य क्या हों। अपने जीवन में स्वदेशी वस्तुओं की उपयोगिता पर चर्चा की। समाज कार्य करने वाले प्रमुख जनों की जिज्ञासाओं का समाधान दिया। अध्यक्षता सुभाष चंद्र गुप्ता ने की। विभाग संघ चालक वीरेंद्र सिंह चौहान, धीरेंद्र सिंह, अजय दीक्षित, अशोक गुप्ता, राजेश मिश्रा, देव मिश्रा, विनय शर्मा, अंकित दीक्षित मौजूद रहे।