मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया, गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़िता के पिता ने बताया कि सोबरन सिंह ने उनकी पुत्री के साथ गलत काम किया है, 14 साल की बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया, जब बेटी गर्भवती हो गई तो गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ दिन पहले पीड़िता के पिता ने एसपी को भी शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की थी, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।