फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छप्पर सहित गिरी दीवार, किसान व परिजन हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव डगऊ नगरिया में शुक्रवार रात को एक किसान के मकान की दीवार छप्पर सहित गिर गई। मलबा के नीचे दब कर किसान व परिजन घायल हो गए। मवेशी भी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव डगऊ नगरिया निवासी किसान अजीत सिंह शुक्रवार रात को घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। पास ही चारपाई पर पत्नी मंजेश, पुत्र और तीन पुत्रियां सो रही थीं। देर रात को छप्पर दीवार सहित नीचे सो रहे लोगों पर गिर गया। किसान व परिजन मलबा के नीचे दब गए, चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मलबा हटाकर अजीत व परिजन को बाहर निकाला, सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मलबा की चपेट में आकर छप्पर के नीचे बंधे मवेशी भी चोटिल हुए हैं। घायलों को उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें