बरनाहल। गांव निवहरा स्थित खेरे वाले बाबा मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने पीतल के घंटे चोरी की वारदात अंजाम दी। शनिवार सुबह जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। थाने में तहरीर देकर चोरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।थाना क्षेत्र के गांव निवहरा से कुछ दूर खेरे वाले बाबा का मंदिर है, मंदिर में ग्रामीणों की गहरी आस्था है। प्रतिदिन ग्रामीण यहां पूजा करने के लिए आते हैं। मानता है कि सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होती है। यहां पर लोग मन्नत पूरी होने के बाद पीतल के घंटे भी चढ़ाते हैं। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई मंदिर से पीतल के घंटे चोरी हो गए हैं, तो वहां भीड़ एकत्रित हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंदिर में चोरी करने वालों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की, सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल गांव मुरादपुर स्थित राधाकृष्ण संतशाला और मुगलपुर में एक मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।