फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा: बेवर डिपो ने चलाईं दो स्पेशल बसें, सुबह 4:30 बजे से मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
फोटो 12 बेवर डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष बसों का संचालन शुरू कराया है। इसके तहत बेवर डिपो से मथुरा के लिए 2 स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों के संचालन से मैनपुरी के साथ ही फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा जाने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से बसों का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बेवर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवपूजन सिंह ने बताया कि पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 2 विशेष बसों का संचालन शुरू किया गया है। पहली बस सुबह 4:30 बजे और दूसरी बस सुबह 5:00 बजे बेवर से रवाना हो रही है। दोनों बसें मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा होते हुए मथुरा पहुंच रही हैं। इससे इन मार्गों पर यात्रा करने वाले परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की वापसी को ध्यान में रखते हुए बसों के लौटने का समय भी निर्धारित किया गया है। मथुरा से पहली बस दोपहर 1:00 बजे और दूसरी बस दोपहर 1:30 बजे वापस रवाना होगी। निर्धारित समय पर संचालन से परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों को घर लौटने में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें