फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, बेवर से बढ़ेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने बेवर से दिल्ली के बीच बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की है। इस मार्ग पर 18 बसों का संचालन किया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 22 करने की योजना है। चार बसें बढ़ने से यात्रियों को बसों के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त फेरे मिलने से यात्रा में सुविधा होगी।
विज्ञापन

बेवर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। डिपो के आंकड़ों के अनुसार एक दिन में दो हजार से अधिक यात्री इस मार्ग पर आवागमन करते हैं। सुबह से ही दिल्ली जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ शुरू हो जाती है। त्योहार और अवकाश के दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ जाती है। ऐसे में कई बार यात्रियों को बसों में सीट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।

डिपो की स्टेशन प्रभारी नीलम शर्मा ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई गई है। वर्तमान में 18 बसों का संचालन हो रहा है, जिसे बढ़ाकर 22 बसें किया जाएगा। इससे मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ेंगे और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


त्योहारों पर बढ़ जाता है यात्रियों का दबाव

रक्षाबंधन समेत अन्य त्योहारों के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है। ऐसे समय में अतिरिक्त बसों की जरूरत महसूस होती है। यात्रियों की मांग और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद दिल्ली मार्ग पर यात्री भार को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें