फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मैनपुरी से लखनऊ के लिए चलेगी एक और बस

विज्ञापन
फोटाे 6 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से राजधानी लखनऊ के लिए अगले महीने एक और बस का संचालन शुरू कराया जाएगा। डिपो की लखनऊ जाने वाली एकमात्र बस में यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इससे कई यात्रियों को बस में स्थान नहीं मिल पाता है। डिपो की ओर से बस संचालन की योजना बनाई जा रही है।परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से लखनऊ के लिए सिर्फ एक बस का संचालन होता है। मैनपुरी बस स्टैंड से सुबह छह बजे चलने वाली बस में लखनऊ जाने वाले यात्री सवार होते हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दवा लेने, विद्यालय सहित अन्य जरूरी कार्याें के लिए लखनऊ जाते हैं। मैनपुरी से ही बस में लखनऊ के लिए यात्री बैठते हैं। कई बार अधिक यात्री होने के कारण उन्हें बस में सीट नहीं मिलती हैं।
विज्ञापन

लखनऊ के लिए एक ओर बस संचालन की मांग को देखते हुए मैनपुरी डिपो के अधिकारियों की ओर से मार्ग पर बस बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि डिपो के बेड़े में 69 बसें हैं, जिनका संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। डिपो की ओर से मार्च महीने में लखनऊ के लिए एक और बस संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें