फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डिपो में लौटी बसें, यात्रियों का सफर बन रहा सुगम

विज्ञापन
फोटो 23 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। राजधानी लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में भेजी 33 बसें डिपो में वापस लौट आई हैं। मार्गों पर बसों के संचालन से यात्रियों का सफर सुगम बन रहा है। पिछले दो दिन बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा था।प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ में 64 एकड़ में कमल आकार का राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया है। इसका लोकार्पण बृहस्पतिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर से 400 रोडवेज बसों को लोगों को लाने और ले जाने के लिए लगाया गया था। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की 23 और बेवर डिपो की 10 बसें लखनऊ भेजी गई थी। बसों की कमी के कारण बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रियों परेशान होना पड़ा था। निगम के अधिकारियों ने बताया कि सभी बसें शुक्रवार को सुबह डिपो में लौट आई हैं। इसके बाद इन बसों का संचालन नियमित रूप से निर्धारित मार्गों पर किया जा रहा है। बसोें के संचालन ने यात्रियों का सफर सुगम बना है।
विज्ञापन


तीन घंटे 25 मिनट की देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस
मैनपुरी। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेट-लतीफी लगातार जारी है। शुक्रवार को प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस रात 11:20 बजे के स्थान पर रात 1:45 बजे मैनपुरी स्टेशन पहुंची। तीन घंटा 25 मिनट की देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को सर्दी की रात में ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। वहीं, भिवानी से चलकर प्रयागराज से जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अप शुक्रवार को तीन घंटे 18 मिनट देरी से मैनपुरी पहुंची। ट्रेन अपने निर्धारित सुबह 3:50 बजे से स्थान पर 7:28 बजे पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें