फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 55 लाख मतपत्रों से कराए जाएंगे पंचायत चुनाव, कड़ी सुरक्षा में रखे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए करीब 55 लाख मतपत्र जनपद में पहुंच चुके हैं। मतपत्रों को सदर तहसील में डबल लॉक के बीच सुरक्षा की निगरानी में रखा गया है। पिछले वर्ष से करीब 8 लाख मत पत्र ज्यादा मंगाए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का विगत मंगलवार को अनंतिम प्रकाशन किया गया और इसके बाद जनपद के सभी 9 विकासखंड पर उसे चस्पा कर दिया गया। अब मतदाताओं से दावे और आपत्तियां लिए जा रहे हैं। इस बार पंचायत चुनाव में कुल 163489 मतदाता बढ़े हैं, जबकि 31663 मतदाताओं के नाम में संशोधन हुआ है और 175989 मतदाता कम हुए हैं। वहीं, कुल मतदाता की संख्या 1210005 है।

जनपद में इस बार करीब 55 लाख मतपत्रों से पंचायत चुनाव कराए जाएंगे, जिसमें पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतपत्र आए हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला रंग, प्रधान के लिए हरा रंग और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र आए हैं।
विज्ञापन


सभी मतपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच सदर तहसील के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम में डबल लॉक लगाया गया है। इसके साथ ही मतपत्रों की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में करीब 47 लाख मतपत्र मंगाए गए थे, पिछले चुनाव में करीब 12 लाख से ज्यादा मतदाता थे।
-
पंचायत चुनाव के लिए कुल पद
क्षेत्र पंचायत सदस्य 761
जिला पंचायत सदस्य 30
प्रधान 549
ग्राम पंचायत सदस्य 6967

पंचायत चुनाव के लिए आए मतपत्रों को कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच रखा गया है। मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। मतदाताओं से दावे और आपत्तियां लिए जा रहे हैं। श्याम लता आनंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें