फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नए साल में मिलेगा बसों का तोहफा, मिलेंगी छह नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नए साल में परिवहन निगम के बेवर डिपो के बेड़े में जनवरी महीने में छह नई बसें शामिल होंगी। डिपो की नौ खटारा बसों का संचालन बंद होने के बाद यात्रियों को परेशानी हो रही थी, जो अब दूर होगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेवर डिपो के बेड़े में 51 बसें हैं। करीब दो महीने पहले डिपो के बेड़े की नौ खटारा बसों का संचालन बंद कराया गया था। इसके बाद बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही थी। निगम मुख्यालय की ओर से डिपो को नई बसे मिलेंगी।
डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष चंद्र ने बताया कि डिपो की 60 बसों में से नौ खटारा बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। बस संचालन बंद होने के बाद डिपो को नई बसों का इंतजार था। निगम की ओर से जनवरी महीने के पहले सप्ताह में डिपो को छह नई बसें मिलेंगी। उन्होंने बताया कि नई बसेंं मिलने के बाद क्षेत्रीय मार्गों पर उनका संचालन बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें