फोटो 5 जलजीवन मिशन के तहत टिंडौली में बनी पानी की टंकी। संवाद
- फोटो : कटरा जैन मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
मैनपुरी। ग्राम टिंडौली में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी दो साल बाद भी चालू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों को अभी भी हर घर जल का इंतजार है।
पानी की टंकी का निर्माण 172.63 लाख की लागत से कराया गया। ग्राम प्रधान ने नगला अमर सिंह में जमीन चिन्हित कराई। इससे ग्राम पंचायत टिंडौली के मजरा सीतापुर एवं नगला अमर सिंह में पाइपलाइन बिछाई गई। टिंडौली के देवेंद्र सिंह कटारिया, रामकिशोर, नितिन कठेरिया का कहना है कि हर घर जल और हर घर नल केवल सपना ही है। रखरखाव के अभाव में पाइप लाइन भी टूटने लगी है। संवाद