फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सौज से नगला घना मार्ग की 17.50 लाख से कराई जाएगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल क्षेत्र के सौज नगला घना मार्ग पर कई जगह-बड़े-बेड़े गड्ढे हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने स्थानीय लोगों की मांग पर मार्ग की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 17.50 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

नगला घना के लोगों ने तीन महीने पहले अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग से मुलाकात कर मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव के आधार पर शासन ने मार्ग की मरम्मत के लिए 17.50 लाख की धनराशि स्वीकृत की थी। लोक निर्माण विभाग ने धनराशि स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग एके अरुण ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें