फोटो 1 विपिन कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : purmandal
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर बाइक सवार मजदूर को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में शहर के देवपुरा निवासी मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
मोहल्ला देवपुरा का रहने वाला 25 वर्षीय विपिन कुमार अविवाहित था। वह मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार को वह किसी काम से कस्बा भोगांव गया था, रात करीब 12 बजे वापस लौटते समय मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर गांव गढ़िया के सामने उसे किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी राहगीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी भिजवाया और फोन पर संपर्क कर परिजन को हादसे की जानकारी दी। रविवार को पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।