फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्कूल से लौट रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में चार मई की दोपहर स्कूल से घर लौट रही 8वीं कक्षा की छात्रा को बोलेरो सवार तीन युवकों ने अगवा करने की कोशिश की, छात्रा की सहेली ने घर आकर परिजन को जानकारी दी। घेराबंदी करने पर अपहरणकर्ता छात्रा को छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि पुत्री थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में 8वीं कक्षा की छात्रा है। चार मई को पुत्री स्कूल की छुट्टी के बाद एक सहेली के साथ घर वापस लौट रही थी। तभी स्कूल से करीब एक किलो मीटर दूर रजबहा पर एक बोलेरो सवार तीन युवकों ने पुत्री को रोक लिया और मुंह बंद कर गाड़ी में डाल लिया। तभी साथ आ रही सहेली चीखते हुए वहां से भागी और छात्रा के घर आकर परिजन को घटना की जानकारी दी। पिता ने 1076 पर कॉल कर सूचना दी और ग्रामीणों के साथ पुत्री की तलाश करने लगे। घेराबंदी होता देख बोलेरो सवार अपहरणकर्ता पुत्री को छोड़ कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें