फोटो 24 उमेश कुमार शर्मा का फाइल फोटो
किशनी। थाना क्षेत्र के ग्राम डांडेहार कटरा समान के पास मंगलवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार वैद्य की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवार की शाम 7 बजे ग्राम डांडेहार कटरा समान के पास एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार उमेश कुमार शर्मा निवासी बाधनू थाना साथिनी जनपद हाथरस की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को हनुमान धाम पतियाय थाना ऊसराहार जनपद इटावा जाता था। मंगलवार की शाम को वह वापस अपने घर लौट रहा था। तभी बस की टक्कर से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बाइक को थाने भिजवाया। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि डांडेहार कटरा समान के पास पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाना चाहिए।