फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अपनों के शव देख मचा कोहराम, नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ के गांव बघिरुआ में जैसे ही तीन शव एक साथ पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते गांव और क्षेत्र के तमाम लोग राजेंद्र सिंह के घर पहुंच गए। जब अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर लोग चले तो महिलाओं की चीखपुकार से माहौल और अधिक गमगीन हो गया। गांव के कई घरों में सुबह और शाम को चूल्हे नहीं जले।बघिरुआ में रविवार को एक साथ तीन चिताएं जलने से माहौल गमगीन हो गया। बघिरुआ के वरुण उर्फ शिवम यादव की रविवार को अपनी ससुराल नगला मेघ फिरोजाबाद से घर लौटते समय थाना अरांव क्षेत्र के बाईपास पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटने मृत्यु हाे गई थी। कार सवार पत्नी प्रियंका और बेटा आर्यन भी काल के गाल में समा गए थे। शिवम की साली मोना गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उनका उपचार ट्राॅमा सेंटर फिरोजाबाद में चल रहा है। देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए थे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जैसे ही तीनों शव बघिरुआ पहुंचे। पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। नम आंखों के बीच परिजनों ने तीनों का अंतिम संस्कार किया। प्रियंका आठ माह की गर्भवती थी। जबकि शिवम पांच बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी शादी तीन वर्ष पहले ही हुई थी। इस हृदय विदारक घटना से गांव में शोक व्याप्त है।
-
शिवम के बाबा हैं गुमसुम
शिवम के बाबा कृष्णचंद्र यादव मैनपुरी के यदुवंशनगर में शिवम के साथ रहते थे। अपने प्रपौत्र आर्यन को उन्होंने रोजाना गोद में खिलाया था। आर्यन जब ननिहाल गया तो बाबा की गोद से ही मां ने उसको अपनी गोद में लिया था। पौत्र शिवम और प्रपौत्र आर्यन के शव देख बाबा को सदमा लगा है। वह पूरी तरह गुमसुम हैं। आने जाने वालों के केवल चेहरे देख रहे हैं। किसी से कोई बात नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


अंतिम यात्रा भी रही एक साथ
शिवम और उनकी पत्नी प्रियंका का अंतिम संसार एक ही चिता पर किया गया। गमगीन माहौल में चिता को मुखाग्नि शिवम के परिवार के चचेरे भाई अमन यादव ने दी। साथ जीने मरने का वादा करने वाले दंपती की अंतिम विदाई भी कोहराम के बीच एक साथ हुई। आर्यन का शव एक गड्ढा खोदकर उसमें कांपते हुए हाथों से ही दबाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें