फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: वाहन की टक्कर से बकरी व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के औंछा मार्ग पर मंगलवार रात वाहन की टक्कर से बकरी व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


मुहल्ला रघुराजपुरी निवासी संतोष कुमार (45) बकरी खरीदने और बेचने का काम करते थे। मंगलवार को वह औंछा क्षेत्र में बकरी खरीदने गए थे। रात करीब नौ बजे परौंख नहर पुल के निकट वह घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें