फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव के रुई पशु मेले से भैंस खरीदकर लौट रही पिकअप मंगलवार शाम करहल मार्ग पर नगला जुला के निकट आईटीआई के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दंपती का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


करहल क्षेत्र के गांव कांकन निवासी 55 वर्षीय मुकेश कुमार भैंस खरीदने-बेचने का काम करते थे। मंगलवार को वह भोगांव के रुई पशु मेले में भैंस खरीदने गए थे। उनके साथ गांव के रामनरेश और उनकी पत्नी पार्वती देवी भी थे। शाम करीब छह बजे लौटते समय पिकअप नगला जुला के निकट पलट गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात मुकेश की मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें