फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: वाहन ने दो को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। कस्बा के बाईपास अलालपुर चौराहा के समीप बुधवार की आधी रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तब हुई जब कार खराब होने पर दोनों युवक उसे ठीक करने के लिए बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल युवक के परिजनों को सूचित किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है, वहीं घायल युवक को परिजन इलाज के लिए सैफई पीजीआई ले गए हैं।
कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम विनायकपुर निवासी 35 वर्षीय राहुल अपनी कार से साथी साहिल निवासी खरगजीत नगर, कोतवाली मैनपुरी के साथ शिकोहाबाद से अपने घर लौट रहे थे। देर रात करीब 2:30 बजे, घिरोर बाईपास के अलालपुर तिराहे के पास उनकी कार खराब हो गई। कार को ठीक करने के लिए दोनों युवक बाहर खड़े थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने अनियंत्रित होकर दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घायल और मृतक युवकों के परिजन को सूचित किया। परिजन में हड़कंप मच गया और वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राहुल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल साहिल को उसके परिजन इलाज के लिए सैफई पीजीआई ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल मैनपुरी दीवानी पर वकालत का कार्य कर रहे थे और मैनपुरी में ही रहते थे। राहुल तीन भाई थे, जिसमें राहुल सबसे बड़े थे। राहुल के दो बच्चे हैं। राहुल की मौत से पत्नी प्रियंका व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें