फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना पुलिस 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया, कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 9 वर्षीय बालिका को सात जनवरी की दोपहर जनपद औरेया के गांव डोडापुर निवासी आकिल खां अपने साथ लकड़ी लाने के बहाने साथ ले गया था। नदी किनारे बालिका के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की थी, विरोध करने पर आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गया था। पीड़िता की जानकारी के बाद परिजन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह आरोपी आकिल को गांव दरवा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कब्जे से तमंचा और कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें