फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हर क्षेत्र में विकास कराना भाजपा की पहली प्राथमिकता

विज्ञापन
फोटो 19 नाला निर्माण की शिला पट्टिका का अनावरण करते विधायक भोगांव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बिछवां। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि क्षेत्र में विकास कराना भाजपा की पहली प्राथमिकता है। डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर आगे बढ़ रही है। आम आदमी तक सरकार का एक-एक रुपया पहुंच रहा है। यह बातें विधायक ने शुक्रवार को भनऊ में एक नाला निर्माण के उद्घाटन के दौरान कहीं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बहन बेटी रात के 12 बजे भी अकेली जा सकती है। गुंडे और माफिया का सफाया हो गया है। भाजपा सरकार में किसी निर्दोष को फंसाया नहीं जाता है। चारों तरफ विकास की गति दिखाई दे रही है। विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों को चौड़ा किया गया है। सड़कों के किनारे नाला निर्माण कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सड़क पर एक करोड़ रुपये की लागत से 1900 मीटर नाला निर्माण होना है। 1300 मीटर नाला जमथरी आबादी क्षेत्र में तथा 600 मीटर भनऊ आबादी क्षेत्र में बनाया जाएगा। नाले के निर्माण से गांव का पानी आसानी से बाहर निकल सकेगा। लोगों को राहत मिलेगी और संक्रामक रोग नहीं फैलेंगे। गांव कंसपुर में भी एक पुलिया निर्माण होगा। अधीक्षण अभियंता एके अरुण, अवर अभियंता सुखबीर सिंह, अरविंद तोमर, विशंभर तिवारी, सुनील राजपूत, जितेंद्र बाबू राजपूत, कौशलेंद्र कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि मनोज राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें