फोटो41 मृतका कोमल का फाइल फोटो
- फोटो : samvad
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव समान में शुक्रवार सुबह गृहक्लेश से तंग विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भेजा। अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई आरोप सामने नहीं आए हैं।
गांव समान निवासी मजदूर राजीव कुमार दिवाकर की शादी एक साल पहले 22 वर्षीय कोमल के साथ हुई थी। शुक्रवार की सुबह सास जब आलू के खेत में काम करने गई थी, पति व ससुर काम पर गए थे। तभी कोमल ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह करीब 10 बजे सास सर्वेश कुमारी घर लौटीं तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जंगले से देखा तो कोमल का शव फंदे पर लटका था। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी और नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजन के बयान दर्ज किए। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। सामने आया कि गृहक्लेश के चलते महिला ने खुदकुशी की है, मायके पक्ष के लोग भी आ गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली थी।