फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जान हथेली पर रखकर रेलवे लाइन पार कर रहे लोग

विज्ञापन
फोटो 17 रेलवे क्रॉसिंग पर काम करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर मध्य रेलवे के आदेश पर आपात मरम्मत के लिए कचहरी हाल्ट स्टेशन पर काम शुरू किया गया है। इसके चलते शुक्रवार से ब्लॉक लिया गया। जो रविवार शाम तक जारी रहेगा। रेलवे क्रासिंग के बंद होने के बाद आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कई लोग अपनी जान से खिलवाड़ करते हुए दो पहिया वाहनों को स्टेशन से रेलवे लाइन पार कर ले जाते हुए दिखाई दिए। इन्हें रोकने वाला यहां कोई भी नहीं दिखा। ऐसे में ट्रेन आती है तो बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन

मैनपुरी कचहरी से कुसमरा को जोड़ने वाली रेलवे की समपार संख्या 41सी जो कि कचहरी रेलवे स्टेशन के पास पड़ती है। इस फाटक पर लगे ओवर होेलिंग, सपोर्ट लाइन और डिस्टेंस ब्रेकिट में जंग लग गई है। इसकी मरम्मत करने के लिए रेलवे की ओर से 5 फरवरी से 8 फरवरी तक के लिए रेलवे क्रासिंग को बंद किया जाना था। किन्हीं कारणों की वजह से कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद शुक्रवार से ये काम शुरू हुआ। इसके चलते क्रासिंंग को रविवार शाम तक के लिए बंद कर दिया गया। इसके चलते यहां से रोजाना गुजरने वाले सैंकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को क्रासिंग पर मरम्मत कार्य के दौरान जंग लगी लाइनों की पेंट किया गया। इसके साथ ही जंग लगे हुए ओवर होलिंग को बदला गया। मरम्मत के काम के बाद क्रासिंग के दोनों और टाइलीकरण का भी काम किया जाएगा।

क्रासिंग बंद होने की वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को कुसमरा जाने के लिए करीब 20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में कई दो पहिया वाहन चालक अपनी जान से खिलवाड़ करते नजर आए। लोग अपने दो पहिया वाहन लेकर कचहरी स्टेशन प्लेटफार्म से खतरे की परवाह न करते हुए रेलवे लाइन पार करते हुए नजर आए। उन्हें रोकने के लिए न तो मौके पर क्षेत्रीय पुलिस दिखी और न ही रेलवे सुरक्षा बल का कोई कर्मचारी दिखा।
विज्ञापन


वर्जन

हर तीन साल में शेड्यूल मेंटिनेंस का कार्य किया जाता है। इसमें रोड सरफेस को सही करना, जंग लग चुके पुर्जाें को बदलना और अन्य मरम्मत के कार्य किए जाते हैं। इसके लिए क्रासिंग को बंद किया गया है। इस दौरान किसी का भी लाइन पार करने पर पाबंदी है। इसके लिए सिविल पुलिस को भी सूचना दी जा चुकी है और रेलवे सुरक्षा बल को भी तैनात किया गया है। अगर फिर भी कोई अनाधिकृत रूप से लाइन पार करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एचएस मीना, स्टेशन अधीक्षक, मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें