फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रयागराज के लिए नियमित बस संचालन से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माघ मेला जाने के लिए श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैनपुरी से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा संचालित होने के बाद यात्रियों को राहत मिल सकती है। हालांकि, जीरो रोड डिपो से एक बस का संचालन प्रयागराज के लिए हो रहा है, लेकिन उसका समय निर्धारित न होने के कारण यात्रियों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेला का आयोजन किया जा रहा है। माघ मेला में बड़ी संख्या में शहर से श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं। लेकिन जिले से प्रयागराज के लिए परिवहन सेवाएं न होने के कारण श्रद्धालुओं को कठिनाई हो रही है। मैनपुरी से प्रयागराज के लिए एकमात्र कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन होता है। ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने से लोगोें को परेशानी हो रही है।
परिवहन निगम के जीरो रोड डिपो से एक बस मैनपुरी से कानपुर होकर प्रयागराज के लिए संचालित हो रही है, लेकिन बस का समय निर्धारित न होने से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को भटकना पड़ रहा है। शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी राजू सक्सेना का कहना है कि बस का समय निर्धारित किया जाए ताकि लोगों को दिक्कतें हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें