फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अतिक्रमण मुक्त होंगे तालाब, गंदगी से मिलेगी निजात

विज्ञापन
फोटो 32 ​घिरोर में तालाब के पास जमा कूड़ा हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
घिरोर। तालाबों पर अतिक्रमण और गंदगी पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मिशन समाधान के तहत कुरावली और घिरोर में मौजूद तालाबों का निरीक्षण कर अतिक्रमण और गंदगी मुक्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही तालाबों की पैमाइश कर उसकी बाउंड्री करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले के कई इलाकों में मौजूद तालाबों पर अतिक्रमण और गंदगी का कब्जा है। इसकी वजह से भूजल स्तर गिर रहा है। इनको मुक्त कराने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मिशन समाधान के तहत नगर पंचायत घिरोर में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत को तालाब की भूमि को नियमानुसार खाली, अतिक्रमणमुक्त एवं सुरक्षित रखने के साथ वास्तविक सीमा की पैमाइश कराकर सीमांकन कराने के निर्देश दिए और अधिशासी अधिकारी को नगर पंचायत तालाब की सीमा पर पिलर, सूचना बोर्ड स्थापित कराने को कहा। उन्होंने तालाब के आस-पास कूड़े की डंपिंग पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, तालाब से कूड़ा तत्काल हटाने के निर्देश दिए। एक हफ्ते में कार्य पूरा करने को कहा।
-
जलभराव की समस्या दूर करें
जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत से कहा कि जहां जल भराव की स्थिति है, वहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, जिन स्थानों पर आसानी से पानी निकाला जा सकता है, वहां तत्काल टीम लगाकर पानी निकासी की जाये, कहीं भी जल-भराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें