फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: वर्दी मिली तो खुशी से झूम उठे 389 रिक्रूट आरक्षी

विज्ञापन
फोटो 1 दीक्षांत परेड समारोह में टोलियों का निरीक्षण करते डीआईजी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
मैनपुरी। रिजर्व पुलिस लाइन मैनपुरी में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया। परेड के बाद पुलिस सेवा में शामिल हुए रिक्रूट खुशी से उछल पड़े। परेड की सलामी पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष जांच लखनऊ रोहन पी कनय ने ली।
विज्ञापन

जनपद में चल रहे आरटीसी प्रशिक्षण का समापन रविवार 26 अप्रैल को रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड के साथ हुआ। डीआईजी विशेष जांच ने परेड की सलामी लेने के साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया। परेड से पहले पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के साथ मुख्य अतिथि ने टोलियों का निरीक्षण किया। समारोह के दौरान वर्दी में सजे आरक्षियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी सुना।
390 रिक्रूट्स ने लिया प्रशिक्षण
जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षण में 398 रिक्रूट्स प्रशिक्षण प्राप्त करने आए थे। प्रशिक्षण के दौरान किन्हीं कारणों के चलते आठ रिक्रूट्स ने प्रशिक्षण पूरा नहीं किया, आउट डोर व इंडोर परीक्षा का आयोजन हुआ, इसमें 389 प्रशिक्षु पास हुए व एक फेल हो गया।

फोटो 1 दीक्षांत परेड समारोह में टोलियों का निरीक्षण करते डीआईजी। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें