फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 600 घरों तक पहुंचाई पीएनजी, सात हजार और जुड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से शहर में घरों तक पाइप के जरिये नैचुरल गैस पहुंचाई जा रही है। एलपीजी की तुलना में पीएनजी को सुरक्षित और सस्ता माना जा रहा है। 600 घरों की गैस आपूर्ति को भी चालू कराया गया है। एचपीसीएल के भौगोलिक क्षेत्र प्रमुख (जीए हेड) रामरतन सिंह ने बताया कि पाइप्ड नैचुरल गैस सुरक्षित और सस्ती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एचपीसीएल की ओर से शहर के अलग-अलग मोहल्ले और कॉलोनियों में 372 किमी तक पाइप्ड नैचुरल गैस को पहुंचाया जा चुका है। इसमें ने 200 किमी तक गैस उपलब्ध है। शहर में 15000 लोगों के द्वार तक पीएनजी पहुंचाई जा चुकी है। इनमें से 600 घरों की गैस आपूर्ति को भी चालू कराया गया है। उन्होंने बताया कि पीएनजी से सात हजार लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है। जीए हेड ने बताया कि पाइप्ड नैचुरल गैस सुरक्षित और सुविधाजनक है। इसका कनेक्शन लेना बेहद आसान है। 354 रुपये के पंजीकरण शुल्क पर पीएनजी का कनेक्शन लिया जा सकता है। 1500 रुपये बतौर सिक्योरिटी के तौर पर और पांच हजार रुपये मीटर के जमा करने होंगे। मीटर कॉस्ट में ईएमआई की सुविधा भी उपभोक्ताओं को दी जा रही है। सिक्योरिटी और मीटर कॉस्ट रिफंडेबल होती है। हर दो महीने में उपभोक्ता को सरल और पारदर्शी बिल उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें