फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सूखे पौधों को उचित ऊंचाई के स्वस्थ पौधों से बदलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरणीय समिति, जिला गंगा समिति, जिला आर्द्रभूमि समिति एवं वन बंदोबस्त समिति तथा कृषि फसलों को वन रोज से रोकने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। इस बैठक में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों की स्थिति और उनकी देखभाल पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पौधों की पर्याप्त निराई-गुड़ाई कराई जाए और मृत व सूखे पौधों को तत्काल हटाकर उनके स्थान पर उचित ऊंचाई के स्वस्थ एवं सुदृण पौधे लगाए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रोपण अभियान का उद्देश्य पूरी तरह से सफल हो और हरियाली का विस्तार हो।

जियो-टैगिंग तत्काल काने के निर्देश
जिलाधिकारी ने रोपित किए गए शत-प्रतिशत पौधों की जियो-टैगिंग तत्काल कराने और इसकी रिपोर्ट वन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में रोपित पौधों के जीवित रहने की सूचना तीन दिन के भीतर वन विभाग को उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025-26 में रोपित पौधों के सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने वाले विभाग के नामित सेक्टर अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर सत्यापन कार्य पूरा कराकर इसकी सूचना वन विभाग को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और जागरूकता पर निर्देश
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर निकायों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर क्रियाशील रहें। उन्होंने सॉलिड वेस्ट (ठोस अपशिष्ट) के निस्तारण के साथ-साथ मेडिकल वेस्ट (चिकित्सा अपशिष्ट) के निस्तारण के भी उचित प्रबंध करने पर जोर दिया। जिन ग्रामों में ग्राम गंगा समितियों का गठन हो चुका है, वहां प्रतिमाह बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रीन चौपाल का गठन कराकर प्रत्येक शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के समन्वय से ग्रीन चौपाल की बैठकें आयोजित करने का भी आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें