फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बहु-औषधि चिकित्सा से कुष्ठ रोग का पूर्ण इलाज संभव

विज्ञापन
फोटो 16 विधिक जागरूकता शिविर में बोलती प्राधिकरण सचिव। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को कुरावली के गांव आठपुर में विश्व कुष्ठ रोग दिवस के मोके पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को कुष्ठ रोग के संबंध में जागरूक करना और समय पर उपचार के महत्व को समझाना था।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सचिव प्रीती गिरी ने शिविर को संबोधित करते हुए बताया कि कुष्ठ रोग, जिसे हैनसेन रोग के नाम से भी जाना जाता है, माइकोबैक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु के कारण होने वाला एक धीमा संक्रामक रोग है। यह रोग मुख्य रूप से त्वचा, नसों, आंखों और श्वसन नली को प्रभावित करता है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि समय पर बहु-औषधि चिकित्सा से इसका पूर्णतः इलाज संभव है।
प्रीती गिरी ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में 22 फरवरी को एक बृहद/मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में 43 विभिन्न सरकारी विभाग प्रतिभाग करेंगे और अपनी-अपनी योजनाओं के लाभार्थियों को त्वरित लाभ प्रदान करेंगे। शिविर में दहेज एक्ट, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना और विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 जैसी महत्वपूर्ण कानूनों और सेवाओं की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। शिविर में कुरावली थाना प्रभारी ललित भाटी, पीएलवी (पैरा लीगल वालंटियर) रामरतन और अरुण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें