फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ओटीएस योजना में सर्वाधिक पंजीकरण के साथ मैनपुरी पहले स्थान पर

विज्ञापन
फोटो 34 ओटीएस शिविर में उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराते एसई मुकेश कुमार। स्रोत निगम
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) चलाई जा रही है। ओटीएस में सबसे अधिक पंजीकरण के साथ मैनपुरी सर्किल ने दक्षिणांचल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले में 25 दिनों के भीतर 22571 उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराए हैं।अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत 28 सर्किल आते हैं। इनमें से मैनपुरी सर्किल एक से 25 दिसंबर तक 22571 ओटीएस योजना में पंजीकरण कराकर प्रथम स्थान पर है। द्वितीय स्थान पर फिरोजाबाद ग्रामीण सर्किल और तृतीय स्थान पर कानपुर देहात सर्किल काबिज है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि मेहनत के साथ प्रथम स्थान को बनाए रखना है। अधिकारी और कर्मचारी सुबह नौ बजे फील्ड में निकलकर नेवर पेड और लोंग अनपेड बकाएदारों के पंजीकरण कराए, पंजीकरण न कराने वालों पर कार्रवाई की जाए।

एक्सईएन ने की ओटीएस योजना की समीक्षा
मैनपुरी। अधिशासी अभियंता खंड तृतीय हंसराज कौशल ने शुक्रवार को ओटीएस योजना के तहत उपखंड कार्यालय कुरावली का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीओ पियूष शुक्ला के साथ उपखंड कुरावली के अंतर्गत बिजली घर कुरावली, लखौरा, अशोकपुर सोनई, सैदपुर बघौली, औछा, ज्योति रोड ग्रामीण, तालदरबाजा, ज्योति खुड़िया की समीक्षा कर स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि नेवर पेड और लोंग अनपेड उपभोक्ताओं के पंजीकरण योजना में कराए जाए। बिजली चोरी के प्रकरणों में मिलने वाली छूट के बारे में लोगों को बताए। घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संवाद कर उन्हें योजना के लाभ बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें