फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेवर बेसिक दबंग और मैनपुरी डोमेस्टर्स ने जीते मैच

विज्ञापन
फोटो 30 बेवर बेसिक दबंग के संजय राजपूत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते सुरेंद्र शुक्ला।
विज्ञापन
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के तत्वावधान में भोगांव के रामलीला मैदान पर बेसिक प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को खेले गए मैच में बेवर बेसिक दबंग ने करहल थंडर्स को छह विकेट से और मैनपुरी डोमेस्टर्स ने सुल्तानगंज डाइनामाइड को दो विकेट से हराया।पहले मैच में करहल थंडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 100 रन बनाए। अनुज अवतार ने 30, नीटू राजपूत ने 26 और नितिन यादव ने 21 रन बनाए। बेवर बेसिक दबंग के संजय राजपूत ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेवर बेसिक दबंग ने 9.1 ओवर में चार विकेट खोकर 101 रन बनाकर मैच जीत लिया। अतुल दीक्षित ने नाबाद 28, अनुराग यादव ने 25 ओर राहुल राज ने 15 रनों की पारी खेली। करहल के अनुज अवतार ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में सुल्तानगंज डाइनामाइड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 154 रन बनाए। बल्लेबाज सचिन शाक्य ने नाबाद 36, सुरजीत सिंह ने 29 और दीपक कुमार ने 27 रनों की पारी खेली। मैनपुरी डोमेस्टर के संदीप और सुरजीत ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैनपुरी डोमेस्टर ने 14.2 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सुल्तानगंज के राहुल देव ने तीन और सचिन शाक्य ने दो विकेट लिए।
पहले मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेवर बेसिक दबंग के संजय राजपूत को सुरेंद्र शुक्ला और दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुरजीत कमल को सुजीत चौहान ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग अमन राजपूत और अंकुर ने, स्कोरिंग सुमित शुक्ला और रजत चौधरी ने एवं कमेंट्री ऋषि चौहान और राहुल यादव ने की। इस दौरान प्रशांत दीक्षित, अंकुर यादव नीतेश राजपूत, रंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें