फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ओटीएस की प्रगति खराब, एसई ने खुद संभाली कमान

विज्ञापन
फोटो 22 शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं से संवाद करते अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार। स्रोत निगम
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) चलाई जा रही है। योजना के 19 दिन बीत जाने के बाद भी निगम को मंशा के अनुरूप प्रगति होती दिखाई नहीं दे रही है। निगम के उच्चाधिकारियों ने अब योजना के प्रचार-प्रसार की कमान स्वयं संभाल ली है। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने उपभोक्ताओं को ओटीएस के बारे में जानकारी दी।अधीक्षण अभियंता ने शहर के चांदेश्वर मंदिर और गोला बाजार क्षेत्र में क्षेत्र में उपभोक्ताओं से संवाद कर ओटीएस योजना में मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ओटीएस योजना का लाभ लेकर उपभोक्ता बकाए के बोझ को कम कर सकते हैं। इस बार योजना में बिजली चोरी के मामले में भी छूट प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नौ बजे तक अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में निकल जाएं। उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर उन्हें ओटीएस के बारे में बताएं और लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उपकेंद्र से एसएसओ की ओर बकायेदारों और विद्युत चोरी प्रकरण वाले उपभोक्ता से कॉल करके छूट की जानकारी दी जाए।




ओटीएस की कम प्रगति पर होगी कार्रवाई
मैनपुरी। ओटीएस योजना की समीक्षा के लिए शुक्रवार को अधिशासी अभियंता खंड तृतीय हंसराज कौशल ने उपखंड कार्यालय करहल का निरीक्षण किया। एक्सईएन ने उपखंड के अंतर्गत उपकेंद्र सिमरऊ, तखरऊ, करहल, बुझिया, अंडनी और कुर्रा में कम प्रगति पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीओ उपेंद्र यादव को कम प्रगति वाले जेई, टीजीटू और लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन फील्ड में निकलकर नेवर पेड और लोंग अनपेड बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करें और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं का पंजीकरण ओटीएस योजना में कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें