फोटो 7 गांव अंडनी में कनेक्शन कटवाते एसडीओ उपेंद्र यादव। स्रोत निगम
मैनपुरी। बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) की समाप्ति के बाद अब विद्युत निगम ने बकायेदारों की बिजली गुल करना शुरू कर दिया है। बुधवार को निगम और विजिलेंस टीम ने करहल क्षेत्र के उपकेंद्र अंडनी से पोषित गांव नगला मुकुंद, महुटी और अंडनी में अभियान चलाकर 35 बकायेदारों से कनेक्शन काटे।
एसडीओ करहल उपेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कहा कि ओटीएस योजना के जरिये बकायेदार उपभोक्ताओं को बड़ी छूट साथ बिल जमा करने की सुविधा दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी कई बकायेदारों ने योजना का लाभ नहीं लिया। अब निगम बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि बिना बकाये बिल जमा किए कोई भी कनेक्शन जुड़ा मिलता है तो संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और लाइन स्टाफ की सेवा समाप्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि बकायेदारों की निगरानी रखी जाएं। एसडीओ ने बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील की है।