फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नहर से निकलकर रात में रास्ते पर बैठता है मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। दन्नाहार से सीतापुर जाने वाले मार्ग पर अक्सर रात के समय नहर से निकलकर मगरमच्छ बैठ जाता है। राहगीरों को अनहोनी का भय सता रहा है। दन्नाहार नहर पुल से 20 मीटर आगे नहर की पटरी पांच मीटर चौड़ाई में पूरी तरह कट गई है। उसी रास्ते से रात के अंधेरे में मगरमच्छ निकलकर दन्नाहार से सीतापुर जाने वाली सड़क पर निकलकर आ जाता है। इस मार्ग से कई गांवों के लोग आते जाते हैं। शाम होते ही लोग निकलना बंद कर देते हैं। मंगलवार की शाम भटानी निवासी शानू चौहान शाम लगभग आठ बजे दन्नाहार से गांव जा रहे थे। बाइक की रोशनी में बैठा मगरमच्छ दिखाई दिया। डर से वह दूसरे रास्ते से गांव पहुंचे। संजीव चौहान, रामदीन, सुधीर शाक्य, छोटू चौहान, धीरेंद्र यादव, सुशील चौहान ने नहर की खंदी बंद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें