फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दुकानें रखीं बंद

विज्ञापन
फोटो 6 कलेक्ट्रेट पर एडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे दवा विक्रेता प्रदर्शन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अरुण तोमर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम न्यायिक राजेश चंद्रा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। चार सूत्री ज्ञापन में होम डिलीवरी के लिए निर्धारित मानक पूरे करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के अधिकतर दवा व्यवसायियों ने हड़ताल रखी। केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शहर के काका मेडिकल स्टोर पर एकत्रित होकर अपनी चार सूत्री मांगों के लिए प्रदर्शन किया। अध्यक्ष के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष परिवर्तन दीक्षित, अजय शुक्ला, राहुल शाक्य, कैलाशचंद्र मिश्रा, कृपाशंकर मिश्रा, राहुल शाक्य आदि मौजूद रहे।
घिरोर : ई फार्मेसी के नाम पर ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कस्बा में मेडिकल विक्रेताओं ने एक दिन की बंदी रखी। इस मौके पर घिरोर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश चौहान, तरुण अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, पंकज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें