फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ससुरालीजन की प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो 2 मृतक अनिल शर्मा का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में पत्थर मंडी के पास निवास कर रहे कारपेंटर ने ससुरालीजन की प्रताड़ना से तंग आकर मंगलवार सुबह खुदकुशी कर ली। शव कमरे में फंदे से लटका मिला। कुछ दिन पहले फेसबुक पर वीडियो वायरल कर सास-ससुर पर आरोप लगाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।मोहल्ला पत्थर मंडी निवासी 42 वर्षीय अनिल कुमार शर्मा फर्नीचर बनाने का काम करते थे, करीब 10 साल पहले कन्नौज के गांव रंपुरा निवासी युवती से उनकी शादी हुई थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे कोतवाली पुलिस को उनका शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई, फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भेजा गया। परिजन ने बताया कि कुछ दिन पहले अनिल ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक वीडियो डाला था, जिसमें सास ससुर पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर उसकी मौत होती है तो यही लोग जिम्मेदार होंगे। वीडियो में वह काफी तनाव में नजर आ रहा था। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि प्रथम दृष्टयता पति पत्नी के विवाद के चलते खुदकुशी का मामला है। किसी पक्ष की ओर से मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पत्नी से अनबन का वीडियो में किया जिक्र

अनिल शर्मा ने फेसबुक पर जीत शर्मा के नाम से एक फेसबुक आईडी बना रखी थी, जिस पर वह वीडियो डाला करते थे। इसी में एक वीडियो सामने आया है। इसमें अनिल कहता है कि मेरी जिंदगी तबाह करने वाली, मैंने तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था। मगर तूने मेरी कदर नहीं जानी, मैने तुझसे मांगा क्याा था, दो पल की जिंदगी, तूने मुझे मौत दे दी। जा खुश रह... वायरल वीडियो से स्पष्ट हो रहा था कि पति पत्नी के बीच संबंध बिगड़ रहे थे। जिस वजह से अनिल परेशान चल रहा था।
-
होली पर झगड़ा कर मायके चली गई थी पत्नी
अनिल शर्मा की होली के त्योहार पर पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद पत्नी दो बच्चे चार वर्षीय पुत्री और सात वर्षीय पुत्र को लेकर मायके चली गई थी, मंगलवार को पति की मौत की सूचना मिलने के बाद घर वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें