फोटो 13 जिला पूर्ति कार्यालय में पेट्रोल पंप संगठन के पदाधिकारियों को जानकारी देते जिला पूर्ति
मैनपुरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को पेट्रोल पंप एसोसिएशन के साथ जिला पूर्ति कार्यालय पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी ने संयुक्त बैठक की। बैठक में विशेष निर्देश दिए कि पेट्रोल पंप पर किसी भी दो पहिया चालक को बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिया जाए। इस नियम का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव ने बताया कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दो पहिया चालक को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि पंप संचालक स्वयं लाेगों को पेट्रोल लेने आने पर जागरूक करें, उन्हें बिना हेलमेट के होने वाले नुकसान के बारे में बताएं। पंप पर नो हेलमेट, नो फ्यूल का जानकारी चस्पा करें। इसके बाद भी कोई न माने तो उन पर पुलिस एवं परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।